HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की उत्तराखंड इकाई में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर डॉ. नाथीराम को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पार्टी के पुराने और अनुभवी नेता हैं, जो कांशीराम जी के समय से सक्रिय रहे हैं और संगठन चलाने में कुशल माने जाते हैं। इससे पहले अमरजीत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उनका कार्यकाल छोटा रहा।
हाल ही में पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह को निष्कासित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा-निर्देश पर की गई। चौधरी शीशपाल सिंह को पहले कई चेतावनियां दी गई थीं, लेकिन उनका असर नहीं हुआ। निष्कासन की टाइमिंग पर कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि डॉ. नाथीराम की नियुक्ति के तुरंत बाद यह कदम क्यों उठाया गया।
बीएसपी उत्तराखंड में हाल के वर्षों में लगातार संगठनात्मक बदलाव हो रहे हैं, जिससे पार्टी की आंतरिक एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी का मुख्य फोकस दलित और बहुजन समाज को मजबूत करना है, लेकिन बार-बार नेतृत्व परिवर्तन से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। डॉ. नाथीराम की नियुक्ति से उम्मीद है कि संगठन को नई दिशा मिलेगी और रूठे कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा सकेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ये बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किए गए हैं,
बीएसपी उत्तराखंड में संगठनात्मक उथल-पुथल: डॉ. नाथीराम नए अध्यक्ष, अमरजीत सिंह जाते जाते चौधरी शीशपाल सिंह को कर गए निष्कासित