HINDUSTAN NEWS TODAY, ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला में सोमवार को BLA-2 एवं बूथ सेक्टर प्रभारियों के चयन हेतु एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ऋषिकेश विधानसभा बूथ प्रभारी मनोज नौटियाल ने की, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मनोज नौटियाल एवं कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने जोर देकर कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का समर्पित कार्यकर्ता है। जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं को सही मंच पर उठाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि आज की यह बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी तथा मजबूत एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
पूर्व मंत्री सूरवीर सिंह सजवान तथा वरिष्ठ नेता गजेंद्र विक्रम शाही ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। वर्तमान समय में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि जनता की आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जा सके। आने वाले दिनों में कांग्रेस पूरी शक्ति से जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मैदान में उतरेगी।
बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा, रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला, श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल सिंह पंवार, रवि राणा, मुकेश मनोडी, अजय सिंह, मनदीप सिंह, नवीन लाल शाह, केके थापा, कमल रावत, बलदेव सिंह, विक्रम बिष्ट, देवेंद्र सिंह राणा, रामलाल चमोली, कमल सिंह राणा, दिनेश रांगड़, सतीश रावत, धर्मेंद्र सिंह, रोहित नेगी, मनोज गोसाई, जीत सिंह रांगड़, जगवीर सिंह नेगी, सनमोहन सिंह रावत, क्षेत्र बहादुर माल, कुंवर सिंह गुसांई, हर्ष पति सेमवाल, देव सिंह रावत, वीरपाल सिंह राणा, वीरेंद्र पोखरियाल, शेर सिंह रांगड़, पीसी रमोला, हीरा सिंह राणा, धर्मपाल सिंह असवाल, विक्रांत भारद्वाज, शुभम, दीपक सिंह एवं मीना थापा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रायवाला में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक: मजबूत कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी बूथ की जिम्मेदारी