देहरादून में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, एक गिरफ्तार,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, देहरादून। उत्तराखंड आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम (देहरादून एवं ऋषिकेश) ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक दुपहिया वाहन अवैध रूप से शराब ले जाते हुए युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया।
गिरफ्तार की पहचान कुलदीप पुत्र अमर सिंह, निवासी राजपुर रोड, जाखन, थाना राजपुर, जिला देहरादून के रूप में हुई है। उसके पास से कुल 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें 48 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर वन व्हिस्की और 48 पव्वे मैकडॉवेल्स नंबर वन रम शामिल हैं। यह शराब अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये में हो सकती है।
आबकारी विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आगे की जांच जारी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि विभाग अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगातार निगरानी रख रहा है। त्योहारों के मौसम में ऐसे मामलों में वृद्धि देखी जाती है, इसलिए टीमों को विशेष अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!