गणतंत्र दिवस पर ज्वालापुर कोतवाली को राज्य की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का सम्मान, जनसेवा, कानून-व्यवस्था व कार्यक्षमता बनी वजह,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस में एक गौरवपूर्ण क्षण आया, जब हरिद्वार जिले की कोतवाली ज्वालापुर को राज्य की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का सम्मान मिला। इस उपलब्धि के बाद कोतवाली ज्वालापुर की पुलिस टीम ट्रॉफी लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के कैंप कार्यालय पहुंची।

एसएसपी डोभाल ने टीम के सभी सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की और उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने टीम के अनुशासन, समर्पण, बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य की खुलकर सराहना की। प्रेरणा देते हुए उन्होंने टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार तथा गुड एंट्री देने की घोषणा की।

इस दौरान एसएसपी ने जनपद के अन्य थाना प्रभारियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि वे कोतवाली ज्वालापुर से प्रेरणा लें और अपने थानों में जनसेवा, कानून-व्यवस्था तथा कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें।
कोतवाली ज्वालापुर की यह सफलता पूरे हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह टीमवर्क, लगन और सामूहिक समर्पण का जीवंत उदाहरण है, जिसने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया है। ऐसी उपलब्धियां न केवल विभाग की छवि को उज्ज्वल करती हैं, बल्कि समाज में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को भी मजबूत बनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!