16 अप्रैल को एनएसएस ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षा, 10 केंद्रों पर 2000 से अधिक परीक्षार्थी

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 का आयोजन 16 अप्रैल को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक एनएसएस हरिद्वार डॉ. एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘बी’ प्रमाण पत्र के लिए 1532 तथा ‘सी’ प्रमाण पत्र के लिए 532 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए बहादराबाद में चार, खानपुर में एक, नारसन में एक, रुड़की में दो, भगवानपुर में एक तथा लक्सर में एक केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दयानी ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिनिस्थ को संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। वहीं, जिला परीक्षा प्रभारी दीपक सैनी ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!