HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण ने आमजन की सुविधा और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के निर्देशन में जनता की सुझाव एवं शिकायतें प्राप्त करने के लिए -9084700674 और 9084700675 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
नागरिक अब इन दोनों नंबरों पर आसानी से अपनी समस्याएं, सुझाव या शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन सुविधा प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान प्राधिकरण के प्रतिनिधि या अधिकारी फोन प्राप्त कर शिकायतों को दर्ज करेंगे और उनका उचित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
सचिव मनीष कुमार ने बताया कि यह कदम पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन की दिशा में उठाया गया है। विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर नागरिकों की राय और शिकायतें प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। इससे प्राधिकरण को वास्तविक मुद्दों की पहचान हो सकेगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा सकेगा।
अब सीधे प्राधिकरण से जुड़ेंगे नागरिक, दो हेल्पलाइन नंबर जारी, एचआरडीए की बेहतर पहल,