HINDUSTAN NEWS TODAY,हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में सूखी नदी में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन ने स्थानीय निवासियों का जीवन नरक बना दिया है। खनन माफिया की बेलगाम मनमानी के कारण शाम ढलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का शोरगुल गूंजने लगता है, जिससे ग्रामीणों की रातें कटना मुश्किल हो गया है। सभासद दीपक नौटियाल ने जिलाधिकारी (डीएम) को कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन प्रशासन की सुस्ती के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खनन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठते जा रहे हैं, जो माफिया को खुली छूट दे रहा प्रतीत होता है।
नौटियाल के अनुसार, शाम 5 बजे से रात तक रोजाना 6-8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नदी में घुसकर बालू चोरी करती हैं। खनन विभाग न तो इन्हें रोकने को तैयार है और न ही निगरानी के लिए कोई तंत्र विकसित कर पाया है। वन विभाग भी इस पर्यावरणीय अपराध पर चुप्पी साधे हुए है। जब पुलिस को सूचना दी जाती है, तो चालक हवा की तरह भाग निकलते हैं, सभासद का आरोप है कि ये ओवरलोडेड वाहन नवोदय नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हैं, जहां सुबह 9 बजे तक, दोपहर 1 से 3 बजे और शाम 5 बजे बाद भारी भीड़ रहती है। फैक्ट्री कर्मचारियों और बच्चों के बीच तेज रफ्तार से दुर्घटना का खतरा मंडराता है, फिर भी जाम की स्थिति घंटों बनी रहती है।
अवैध खनन पर खनन विभाग की लापरवाही: डीएम को शिकायत के बावजूद ग्रामीणों को कोई राहत नहीं, सिडकुल की सूखी नदी में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी, -ब्यूरो-