HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। भूपतवाला में गुरुवार रात एक कार सीवर लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। चंडीगढ़ से आए पांच यात्रियों की जान स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से बच गई। हादसे में सभी को हल्की चोटें आईं। पेयजल निगम की ओर से हाईवे की सर्विस लेन पर चल रहे सीवर लाइन कार्य में लापरवाही बरती गई। घटनास्थल पर न चेतावनी बोर्ड था, न बैरिकेडिंग। अंधेरे में गड्ढा नजर न आने से कार उसमें धंस गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिना सुरक्षा इंतजामों के काम यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा है।
हरिद्वार में लापरवाही बनी हादसे की वजह: गड्ढे में गिरी कार, पांच यात्री बाल-बाल बचे, Deepak Maurya