नरेश शर्मा बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत देंगे सन्यास की दीक्षा,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नरेश शर्मा को जनवरी में निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज द्वारा सन्यास दीक्षा देकर महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की जाएगी, और वे स्वामी नरेशानंद पुरी के नाम से जाने जाएंगे। रविवार को नरेश शर्मा ने निरंजनी अखाड़े पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी एवं चित्र भेंटकर नरेश शर्मा को आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि योग्य एवं सरल व्यक्तित्व के स्वामी नरेश शर्मा संत समाज से विशेष लगाव रखते हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक दायित्व को भी अच्छे से निभाते हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नरेश शर्मा को जनवरी मंे सन्यास दीक्षा देकर निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत का व्यक्तित्व समाज हित में होना चाहिए। समाज सेवा ही व्यक्ति के आचरण को दर्शाती है। नरेश शर्मा ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सनातन संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहराने के साथ मानव कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। युवा पीढ़ी को भी हिंदू संस्कृति से प्रेरित करते हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हे निरंजनी अखाड़े और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर बनने के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े की परंपरांआंे को आगे बढ़ाने के साथ समाज मंें धर्म संस्कृति और अध्यात्म का प्रचार करना ही उनका उद्देश्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!