रुड़की में मामा की हत्या: भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए सोनू चौहान की मौत, -Deepak Maurya-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, रुड़की। में एक दर्दनाक घटना में, देवबंद के सोनू चौहान की हत्या कर दी गई, जो अपने भांजे कुणाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। कुणाल, पुत्र रजनीश, की बुधवार रात सिगरेट के गोदाम में लगी आग में जलकर मौत हो गई थी। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान सोनू चौहान का अपने भांजे के चाचा नमन पुंडीर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नमन ने सोनू की हत्या कर दी। घटना के बाद से नमन पुंडीर फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!