मॉक ड्रिल : हरिद्वार में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत, 37 घायल, बाढ़ में 35 पशुओं का रेस्क्यू, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। शनिवार सुबह 10:10 बजे 6.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में आईआरएस टीम ने त्वरित राहत और बचाव कार्य किए।

जिला चिकित्सालय में छत टूटने से 6 लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। हर की पैड़ी पर शिवपुल टूटने से 11 लोग घायल हुए, जिनमें 7 सामान्य और 4 गंभीर रूप से घायल थे। रेलवे स्टेशन पर बम धमाके में 3 की मृत्यु और 7 घायल हुए। रुड़की के राजकीय इंटर कॉलेज में छत गिरने से 2 बच्चों की मृत्यु और 5 घायल हुए। तहसील रुड़की की दीवार टूटने से 5 लोग घायल हुए। शेरपुर बेला, लक्सर में बाढ़ से तटबंध टूटने से 2 की मृत्यु, 5 गंभीर और 3 सामान्य घायल हुए। बाढ़ में 35 पशुओं का रेस्क्यू किया गया, एक गाय की मृत्यु हुई।

मॉक अभ्यास में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जेसीबी, और एम्बुलेंस शामिल रहे। स्टेजिंग एरिया ऋषिकुल, बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की, और खानपुर खेल मैदान बनाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह अभ्यास आपदा के समय त्वरित कार्रवाई और संसाधन जुटाने की तैयारी का हिस्सा है, ताकि जनहानि कम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!