लक्सर : अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान-सऊदी नंबरों से भी लिंक,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। उत्तराखंड एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइबर ठग गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। 18 नवंबर को देहरादून से आकाश राठौड़ पुत्र सुशील कुमार, निवासी ग्राम तिलकपुरी, थाना लक्सर को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 17 नवंबर को उसी गांव के सौरभ राठौड़ को गिरफ्तार किया गया था।

एसटीएफ की जांच में पता चला कि देश के विभिन्न राज्यों में फर्जी लोन, शेयर मार्केट में भारी मुनाफा और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की जा रही ठगी का पैसा लक्सर क्षेत्र में खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था। इन खातों से जुड़े मोबाइल नंबर भी लक्सर क्षेत्र में ही सक्रिय थे।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि इनका संपर्क पश्चिम बंगाल की एक युवती से था, जो इन्हें पाकिस्तान और सऊदी अरब के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराती थी। ये नंबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे, जो राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला है।

आरोपी लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते और UPI ID अपने नेटवर्क में शामिल करते थे और ठगी का पैसा उन खातों में मंगवाते थे। दोनों के खिलाफ थाना लक्सर में बीएनएस की धारा 318/61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66C/66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!