खबर पढ़े, हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे में, कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों को उनके गुमशुदा मोबाइल फ़ोन वापस लौटाए। अक्सर लोग अपना कीमती मोबाइल खोने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन हरिद्वार पुलिस ने इस उम्मीद को फिर से जगाया है। इस अभियान में कांस्टेबल जफर हुसैन ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से करीब 155 मोबाइल फ़ोन ट्रेस कर बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 23 लाख 25 हजार रुपये रही। क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत रूप से सौंपे गए।अपने मोबाइल फ़ोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने हरिद्वार पुलिस तथा उत्तराखण्ड पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कदम पुलिस विभाग के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत करेगा तथा तकनीकी संसाधनों के बेहतरीन उपयोग का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
मंगलौर पुलिस ने लौटाए 155 गुमशुदा मोबाइल, फरियादियों के चेहरे खिले, -रायपाल सिंह-