उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी, नवनीत भुल्लर बने एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल देहरादून

Listen to this article

देहरादून (गौरव कुमार) उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-01 ने आज महत्वपूर्ण स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। आदेश संख्या 221/XX-1-2026-2(4)2002टी.सी. के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कई अधिकारियों को जनहित, रिक्ति एवं पदोन्नति के आधार पर तत्काल प्रभाव से नए पदों पर स्थानांतरित किया गया है।

मुख्य स्थानांतरणों में निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ. से पुलिस महानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ. पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रल्हाद नारायण मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।

अन्य प्रमुख बदलावों में यशवंत सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक से अन्य पद पर, प्रमेन्द्र डोबाल को हरिद्वार से नए स्थान पर, अजय सिंह को देहरादून से, नवनीत सिंह को एस.टी.एफ. से स्थानांतरित किया गया है। रेखा यादव पिथौरागढ़ से, अक्षय प्रहलाद कोण्डे रूद्रप्रयाग से, निहारिका तोमर ऊधमसिंहनगर से रूद्रप्रयाग, जितेन्द्र कुमार मेहरा हरिद्वार से बागेश्वर आदि को नए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!