नवोदय नगर में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व इगास बग्वाल, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

सुने हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे, हरिद्वार। पहाड़ी महासभा नवोदय नगर इकाई द्वारा लोकपर्व इगास बग्वाल का उत्सव गुसाईं ऐसोसिएट मैदान में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महासभा ने पारंपरिक भैला की व्यवस्था कर समारोह को और आकर्षक बनाया। बच्चों और महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महासभा के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा, “इगास बग्वाल जैसे लोकपर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। इन आयोजनों से हमारी परंपराएं न केवल जीवित रहती हैं, बल्कि और मजबूती प्राप्त करती हैं। भविष्य में भी पहाड़ी महासभा इस पर्व को और भव्यता के साथ मनाएगी।”

कार्यक्रम में महासभा के सचिव जय किशन न्यूली, वरिष्ठ सदस्य अतोल सिंह गुसाईं, कुंवर सिंह बिष्ट, तीरथ पटवाल, वीरेंद्र न्यूली, मनोज कोटनाला, योगेंद्र सिंह, रतन मणि भट्ट, दर्शन मैथानी, दिनेश चंद्र पांडे, कैलाश जौशी, लक्ष्मण सिंह, चंद्र मोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!