हरिद्वार (गौरव कुमार) भाजपा ने लोकेंद्र चुड़ियाला को जिला अनुसूचित जाति मंत्री का पद सौंपा है। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए दी गई है। इससे पहले भी लोकेंद्र चुड़ियाला को भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जा चुका है, जिससे उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और योगदान स्पष्ट होता है।
लोकेंद्र चुड़ियाला क्षेत्र में बेहतर जन-संपर्क के लिए जाने जाते हैं। वे आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने में माहिर हैं और ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रहते हैं। भगवापुर विधानसभा क्षेत्र से वे संभावित विधायक दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। भगवानपुर विधानसभा हरिद्वार जिले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां अनुसूचित जाति समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है।
उनका राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है। लोकेंद्र चुड़ियाला राजनीतिक रूप से काफी अनुभवी हैं। बसपा में रहते हुए वे हरिद्वार जिले के जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रहे। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में उनकी सदस्यता ली। उस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच जाकर कार्य करने में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान में वे बीते कई वर्षों से भाजपा के साथ सक्रिय हैं। अंतिम छोर पर बैठे अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं। जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, पीएम आवास आदि को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनका फोकस ग्रामीण विकास, दलित-वंचित वर्गों के उत्थान और पार्टी की नीतियों के प्रचार पर है।
यह पदोन्नति भाजपा की रणनीति का हिस्सा लगती है, जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय को मजबूत प्रतिनिधित्व देकर आधार विस्तार किया जा रहा है। सवाल उठता है कि क्या पार्टी भगवापुर से लोकेंद्र चुड़ियाला पर बड़ा दांव खेल सकती है? उनकी बसपा पृष्ठभूमि, जन-संपर्क और वर्तमान सक्रियता को देखते हुए यह संभव है। यदि वे टिकट पाते हैं, तो यह क्षेत्र में सामाजिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।