लिब्बरहेडी उत्तम शुगर मिल ने शुरू किया पेराई सत्र, गन्ना किसानों में उत्साह, -राजेश लाम्बा-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, मंगलौर। लिब्बरहेडी उत्तम शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ 5 नवंबर को धूमधाम से हुआ। मिल परिसर में विधिवत पूजा, हवन, नारियल फोड़ने और रिबन काटने की रस्म के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्घाटन में श्यामवीर सैनी, सुशील राठी, चरण सिंह नेगी, लोकेन्द्र लाम्बा सहित कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस अवसर पर गन्ना किसानों का सम्मान किया गया। सुशील राठी ने गन्ना तोलकाटा परिसर में किसानों के बैलों की पूजा-अर्चना कर तिलक लगाया और उपहार दिए।

मिल प्रशासन ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि इस वर्ष गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक होगा। सुशील राठी और लोकेन्द्र लाम्बा ने किसानों को जल्द भुगतान का वादा किया, जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने इस कदम को गन्ना उत्पादन के लिए प्रोत्साहनकारी बताया। कार्यक्रम में मिल प्रशासन ने किसानों के हित में कई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!