हरिद्वार। कोटद्वार जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चंडीघाट चौकी पर रुका। जहां पुलिस और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के बीच आगे निकलने के लिए काफी देर तक बातचीत हुई। अपनी जिद पर अड़े भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर रोशनाबाद ले जाकर छोड़ दिया।
कोटद्वार में पिछले दिनों से एक दुकान में बाबा लिखने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। वहीं को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने समर्थकों के साथ कोटद्वार में दीपक को समर्थन करने के लिए निकल रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें चंडी घाट चौकी पर रोक लिया दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चलती रही पुलिस ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन भीम आर्मी के पदाधिकारी कोटद्वार जाने पर पड़े रहे मामले पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिशु पाल, नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह और इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने भी उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बाद वीडियो कॉल से दीपक से फोन में बात करने का भी प्रयास किया, लेकिन समाधान न होने पर पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ को चंडीघाट चौकी से बाहर निकाल अपने वाहनों में जाने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन भेजा जहां से उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।
कोटद्वार कांड: दलित-अल्पसंख्यक आवाज दबाने का आरोप, भीम आर्मी का हंगामा