HINDUSTAN NEWS TODAY, खानपुर (हरिद्वार) भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर में बुधवार को रोटरी क्लब रुड़की के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ठाकुर संजय सिंह एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर संजय सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर रवि प्रकाश रहे। विद्यालय की छात्राओं ने मधुर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं ग्राम प्रधान राजकुमार एवं रणवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट किए।
मुख्य अतिथि रवि प्रकाश ने छात्र-छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर की गंभीरता एवं HPV वैक्सीन के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि यह पुनीत कार्य रोटरी क्लब रुड़की की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने भविष्य में भी नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
कैंप में कुल 300 छात्र-छात्राओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। चिकित्सा दल में डॉ. अजय भार्गव, डॉ. राम भार्गव, डॉ. रविंद्र गुलाटी, डॉ. विकास त्यागी, रोट्रियन वंदना भल्ला, वीरेंद्र मेहता, कमल वर्मा, सुजाता आहूजा, पूजा गोयल एवं मुजीब मलिक ने अहम भूमिका निभाई।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने रोटरी क्लब एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक विमलेश शर्मा, विकास कुमार, नीरज कुमार, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार, विजेता, अशोक कुमार, आलोक शर्मा, राजकुमार, राजीव कुमार, अंकित कुमार एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की। छात्राएँ नेहा, खुशी, अनामिका, संध्या, शिवानी, वंशिका, गुनगुन, टीना, वंशिका पवार एवं आकांक्षा ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।