झबरेड़ा विधानसभा : सियासी हलचल तेज, बैठक और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं चर्चाएं,

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। भाजपा ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम लाठर देवा हूण और मकदूमपुर में क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और ग्रामीणों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं, विकास कार्यों और क्षेत्र के भविष्य को लेकर चर्चा की। इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
बैठक के दौरान लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा की जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। क्षेत्र के विकास, युवाओं के बेहतर भविष्य और हर वर्ग के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है।
इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने अपने फेसबुक पेज पर भी साझा किया है। खास बात यह रही कि इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को भी टैग किया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फेसबुक पोस्ट पर कई लोग डॉ. हर्ष कुमार दौलत को झबरेड़ा विधानसभा का भावी प्रत्याशी बताते हुए उन्हें अग्रिम बधाई तक दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को चुनावी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक, संदीप, रणवीर सिंह, महिपाल सिंह, ब्रहपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह, तेजवीर सिंह, इस्लाम, तेजपाल सिंह, जगबीर सिंह, संदीप, जशवीर, अंकुर, रमन कुमार, संजय और अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!