बहादराबाद में रात के समय अलमारी तोड़ चोरी, लाखों के आभूषण गायब,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अत्मलपुर बोंगला में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने सोते समय मकान में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर चोरी करने के बाद भाग निकले।शिकायतकर्ता सोमवती पत्नी मांगेराम ने बताया कि पूरी रात परिवार सोया हुआ था। सुबह उठने पर उन्होंने टूटा ताला और बिखरे सामान को देखकर घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और गली-मोहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन जारी है। पुलिस चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!