जहरखुरानी गिरोह रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना, चाय में मिलाता था नशीला पदार्थ, जीआरपी ने पहुंचाया जेल

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और श्रद्धालुओं को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले जहरखुरानी गिरोह का भंडाफोड़ कर किया है। जीआरपी कप्तान अरुणा भारती ने मामले का खुलासा किया है। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।
जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने कप्तान अरुणा भारती ने बताया कि लंबे समय से विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बुजुर्ग और अकेली महिलाओं को निशाना बनाने वाले शातिर जहरखुरान नीटू को शुक्रवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास से दबोचा गया।
एसएसपी ने बताया कि 36 वर्षीय नीटू पुत्र नरेश, निवासी मोहल्ला महाजनान, कस्बा तीतरो, जनपद सहारानपुर (उत्तर प्रदेश) पांचवीं पास है। वह अपने साथ करीब 5 वर्ष की एक छोटी बच्ची रखता था ताकि किसी को शक न हो। आरोपी रेलवे स्टेशनों पर रेकी करता, बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट बनाता और लच्छेदार बातों में फंसाकर चाय में नशीला पदार्थ मिला देता। पीड़िता बेहोश होने पर वह आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन आदि लूटकर फराम हो जाता।
कप्तान अरुणा भारती ने कहा कि जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम ने बेहतर काम किया है। हम लंबे समय से इस शातिर चोर की तलाश में थे। उन्होंने थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक, एसआई प्रमोद कुमार समेत पूरी टीम को बधाई दी और 2500 रुपये नगद इनाम की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!