HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी हैं, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए और कोई भी बचना नहीं चाहिए। यह घटना पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है।
सोमवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है। अंकिता से गलत मांग की गई, जिसका उसने विरोध किया और उसकी हत्या कर दी गई। यह समाज के लिए बेहद शर्मनाक और हृदय विदारक घटना है। उत्तराखंड की देश-विदेश में विशेष पहचान है, इसे देवभूमि कहा जाता है। सज्जनता और सौहार्द इसकी पहचान हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग उठाने वालों से स्पष्ट राय सार्वजनिक करने को कहा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पवित्र स्थल है, जहां लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। इस तरह की मांग किस रूप में देखी जा रही है, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए।
जांच होनी चाहिए, कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए: त्रिवेंद्र सिंह रावत