HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। भेल परिसर में एक टस्कर हाथी के घुसने से हड़कंप मच गया। लोग वीडियो बनाने की होड़ में जुट गए, लेकिन हाथी के अचानक मुड़ने से भगदड़ मच गई। इस अफरातफरी में एक युवक नाली में गिरकर घायल हो गया। उसका दांत टूटा, मोबाइल चकनाचूर हो गया और होंठ पर टांके लगवाने पड़े। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैगी खाने गया था, लेकिन रील बनाने की सनक में खतरों से खेल बैठा। गर्लफ्रेंड लिफ्ट लेकर चली गई, जबकि दोस्त उसे निजी अस्पताल ले गए। वन विभाग ने कई बार कार्रवाई कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है, फिर भी लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।
टस्कर के तमाशे में रील की सनक: गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड को छोड़ लिफ्ट लेकर भागी, दोस्त घायल को लेकर गए अस्पताल, -दीपक मौर्य-