हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में टूटी नालियों की मरम्मत का कार्य तो सिडकुल ने टेंडर कर शुरु करा दिया है। लेकिन निर्माण सामग्री इतनी घटिया किस्म की है कि वह एक माह भी चल पाना मुश्किल है। इससे साफ जाहिर है कि सरकारी बजट को मात्र निर्माण कार्य के नाम पर लुटाया फ् रहा है। इस निर्माण कार्य में अव्वल दर्जे की ईंटे और गंगा की रेत के साथ ही बेहतर कंपनी की सीमेंट का प्रयोग होना था। लेकिन घटिया दर्जे की ईंटे और नदी का खराब रेत इसमें लगाया जा रहा है। आलम यह है कि जिसके नाम पर टेंडर जारी किया गया उसने आगे पेटी ठेकेदार को काम दे दिया। अब पेटी ठेकेदार आगे सीमेंट कम और घटिया रेत में नाली का कार्य कर रहा है। उधर अधिकारी मौके पर जांच करने की बात कह रहे हैं।
सिडकुल की नालियों में मरम्मत के नाम पर खेल, घटिया किस्म की सामग्री से हो रहा निर्माण, अधिकारी मौन