हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द और ग्रीन बेल्ट पर उद्योगों का कब्जा सहित कई आरोप हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल क्षेत्रीय प्रबंधक पर लगे हैं। आरोप लगे हैं कि सरकार और उच्च अधिकारियों को भ्रमित कर कई कार्य ऐसे कर दिए गए हैं। जिससे सरकार को राजस्व की हानि पहुंची है। शिकायत एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार से की गई है। भैरव सैना के अध्यक्ष मोहित चौहान ने आठ सूत्रीय मांग पत्र भी एमडी को सौपा है। एमडी ने जांच के आदेश जारी किए हैं। भैरव सैना का कहना है कि आगामी एक सप्ताह के अंदर अगर उच्च स्तरीय जांच नहीं की गई तो। भैरव सैना आईटी पार्क स्थित सिडकुल मुख्यालय में धरना दर्शन प्रदर्शन करेगी। चेतावनी दी कि अगर हरिद्वार के आरएम की जांच समिति में कोई भ्रष्ट अधिकारी शामिल किया। तो प्रदर्शन भूख हड़ताल में भी बदल सकता है। उधर, जनरल मैनेजर पूरन सिंह राणा ने इस संबंध में हरिद्वार सिडकुल स्थित कार्यालय को निर्देशित किया है कि वह तीन दिन के अंदर पूरी जांच रिपोर्ट और पूरे दस्तावेज मुख्यालय को उपलब्ध करा दे। अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द और ग्रीन बेल्ट पर कब्जा सहित कई आरोप सिडकुल क्षेत्रीय प्रबंधक पर, एमडी से भैरव सैना की शिकायत