HINDUSTAN NEWE TODAY, हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने 29 अगस्त की रात नहर पटरी पर हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा कर किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना 29 अगस्त की रात की है जब ग्राम इक्कड़ खुर्द, थाना पथरी निवासी कुर्बान पुत्र शमशाद नहर पटरी बहादराबाद से गुजर रहे थे। इस दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने उनसे उनकी HF Deluxe मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UK08AT9015) लूट ली और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बहादराबाद में मुकदमा संख्या 345/2025 धारा 309(4) BNS के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष बहादराबाद उ०नि० अंकुर शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार छापेमारी, मुखबिरी और तकनीकी जांच की। घटनास्थल व आसपास के लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चारों बदमाशों की संलिप्तता स्पष्ट हुई।
लगातार प्रयासों के बाद देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी अरूण पुत्र विक्रम, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार को पथरी पुल बहादराबाद से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पूछताछ में अरूण ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए जिनमें अभिषेक, रौनक उर्फ गट्टू और आदित्य (सभी निवासी धर्मपुर, थाना खानपुर) शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं।