हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र में नियमों को ताक पर रख हो रहा कार्य अधिकारियों के संज्ञान में आते ही बंद करा दिया है। आपके “हिन्दुस्तान न्यूज टुडे” सोशल मिडिया ने घटिया निर्माण सामग्री की खबर को प्रकाशित किया था। अधिकारी ने खबर का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को तत्काल घटिया किस्म की निर्माण सामग्री हटाने के साथ टेंडर प्रक्रिया में शामिल गुणवत्ता पूर्ण सामग्री ही लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में घटिया सामग्री लगाने पर टेंडर तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।
खबर का असर : सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में नियम विपरीत हो रहा कार्य अधिकारियों ने कराया बंद,