भोगपुर में डीजल की आड़ में पेट्रोल की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, लाइसेंस निरस्त की संस्तुति

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिले के भोगपुर गांव में जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य के नेतृत्व में की गई छापेमारी में डीजल की आड़ में अवैध रूप से बेचा जा रहा पेट्रोल पकड़ा गया है। विभाग ने मौके से दो ड्रमों में भरा 600 लीटर से अधिक अवैध पेट्रोल बरामद किया।
यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को ‘जन-जन की सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के बाद हुई, जब पूर्ति निरीक्षक को स्थानीय डीजल संचालक के खिलाफ शिकायत मिली। अचानक छापे के दौरान पाया गया कि पेटी ठेकेदार डीजल की आड़ में बड़े पैमाने पर पेट्रोल बेच रहा था।
जांच में गंभीर खुलासा हुआ कि परिसर में अग्निशमन उपकरणों का नामोनिशान नहीं था, जबकि ज्वलनशील पदार्थ रखने के लिए ये उपकरण अनिवार्य होते हैं। साथ ही, कोई उचित रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि ठेकेदार के पास केवल डीजल का लाइसेंस है, लेकिन उसकी आड़ में पेट्रोल की बिक्री की जा रही थी। विभाग ने लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और पुलिस में शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!