हरिद्वार: कुंभ मेला भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों के तहत मेला भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। बुधवार को जेसीबी मशीनों के माध्यम से मेला भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम जितेंद्र कुमार ने किया, जिसमें दोनों विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि कुंभ मेला आयोजन के लिए मेला भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। “हमारा अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी रहेगा। सरकारी और धार्मिक भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई होगी,” उन्होंने चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!