लक्सर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, -राजेश लाम्बा-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, लक्सर। बीती रात लक्सर में एक रेडीमेट गारमेंट की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना रात करीब 11:00 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखे रेडीमेड कपड़ों का अधिकांश स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका। हालांकि, तब तक दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हो चुका था।

पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखा सामान उनकी कई वर्षों की मेहनत का नतीजा था, और इस हादसे ने उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!