देहरादून हाईवे पर टक्कर में होटल संचालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ी शिव मूर्ति के पास सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो होटल संचालक आपस में टकरा गए। हादसे में बिजनौर निवासी ऋतिक (उम्र करीब 30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में होटल चलाते थे। स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!