हरिद्वार: कनखल में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्यापोता में मंगलवार देर रात एक भयावह सड़क हादसे ने दो युवकों की जिंदगी छीन ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं, जिससे एक बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मृतक युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान जुटाने के साथ-साथ हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और लोग लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!