बहादराबाद : महिला और नाबालिग को इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देना हरिद्वार के युवक को पड़ा भारी, उत्तर प्रदेश की औरैया पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक को उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के थाना अजीतमल क्षेत्र के श्यामनगर अटसू निवासी एक महिला की तरफ से इस संबंध में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार निवासी यह युवक शिकायतकर्ता महिला और उसकी चचेरी नाबालिग ननद को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी इंस्टाग्राम पर उल्टी-सीधी और अश्लील बातें करता था तथा आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
शिकायत मिलने पर औरैया पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से समन्वय कर आरोपी को बहादराबाद क्षेत्र से हिरासत में लिया। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि औरैया थाना पुलिस ने आमद दर्ज कराई। इसके युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई और आरोपी औरैया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!