हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार आरोपियों को दबोचा, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की साजिश को नाकाम कर दिया। संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा की टीम ने HR नंबर की एक i10 कार को रोका। कार में सवार चार युवक संदिग्ध लगे। पूछताछ में पता चला कि वे चोरी की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो हथोड़ा, छैनी, प्लास, पेचकस और चोरी के अन्य औजार बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अंशुमान (मुजफ्फरनगर), शुभम चौधरी (उधमसिंहनगर), आदर्श (बिहार) और रिजवान (हरिद्वार) के रूप में हुई। चारों के खिलाफ थाना हाजा में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल कुलदीप और सुनील कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!