हरिद्वार पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले को सिखाया सबक,(हरिद्वार)-दीपक मौर्य-

Listen to this article

इस खबर को पढ़िए, न्यूज टुडे में- हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। ग्राम दाबकी महेश्वरी निवासी रजत ने 31 अक्टूबर की रात को पुलिस को सूचना दी कि उसके दोस्त ने उस पर गोली चलाई और उसके पैसे छीन लिए। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों, रजत और उसके दोस्त नौविन पुत्र दिनेश कुमार, निवासी दाबकी, को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि रजत और नौविन साथ में शराब पी रहे थे, तभी दोनों में विवाद हो गया। रजत ने नौविन को सबक सिखाने के इरादे से 112 पर गोलीबारी और लूट की झूठी सूचना दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये का चालान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!