हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: 60 शीशी कोडीन फास्फेट के साथ एक गिरफ्तार, दीपक मौर्य

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। गश्त के दौरान नहर पटरी से ए टू जेड रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर भूपेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को 60 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडीन फास्फेट) के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम भूपेंद्र कुमार, पुत्र गुरु चरण लाल, निवासी ग्राम बटोहा, थाना धुरी सदर, जिला संगरूर, पंजाब बताया, जो वर्तमान में बरना, जिला बरनाल, पंजाब में रह रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सूरत शर्मा, अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, कांस्टेबल सुरेंद्र, गंभीर और प्रदीप डंगवाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!