हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा ने विशेष टीमें गठित कीं। 11 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कृपाल आश्रम के पास मैदान से शुभम, पुत्र अशोक, निवासी रान्गडवाला, कलियर शरीफ, थाना कलियर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल अनिल कंडारी की टीम शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!