HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर सिन्टू पुत्र ऋषिपाल को 100 नशीले इंजेक्शन (लीजेसिक बुप्रेनोर्फिन, 200 मिलीलीटर) के साथ गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि सिन्टू ये इंजेक्शन पूर्व में जेल जा चुके संजीत से सस्ते दामों में खरीदे और रुड़की-हरिद्वार क्षेत्र में महंगे दामों पर बेच रहा था। सिन्टू के खिलाफ 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती, और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
एसएसपी ने नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान सफल हो। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, नितिन बिष्ट, अमित नौटियाल, वीरेंद्र चौहान, जयपाल, और मुकेश नेगी शामिल थे