HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार पुलिस ने ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया। थाना श्यामपुर पुलिस ने 11 नवंबर को चेकिंग और गश्त के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में गौरीशंकर पार्किंग, चण्डीघाट से अजय, पुत्र सुनील, निवासी कबाड़ी बस्ती, चण्डीघाट माजरा, थाना श्यामपुर, हरिद्वार को 2 किलो 98 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा शिवा उर्फ लड्डू, पुत्र महेंद्र, निवासी ग्राम कांगडी, थाना श्यामपुर से प्राप्त करना बताया। पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।इस अभियान में उप-निरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल अनिल रावत और कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह की टीम शामिल थी।
हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 2.98 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, -दीपक मौर्य-