HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 दिसंबर को विष्णुलोक कॉलोनी, बीएचईएल रानीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई कि शिवम सैनी पुत्र वेदप्रकाश उर्फ लोकेश, निवासी ग्राम कवाल, थाना जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए तथा गाली-गलौज की। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रितेश शाह ने बताया कि मुखबिरों की मदद से शुक्रवार को आरोपी शिवम सैनी को जानसठ, मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी, महिला उप निरीक्षक अनीता शर्मा, हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल एवं कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।