हरिद्वार: नर्सिंग छात्रा ने मंगेतर पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच, -DEEPAK MAURYA-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार के मोतीबाजार स्थित एक होटल में पंजाब की नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने मंगेतर दलविंद्र, पंजाब निवासी, पर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि रोका (सगाई) के बाद दलविंद्र ने उसके साथ गलत काम किया और बाद में उसका चरित्र हनन किया। उसने बातचीत बंद कर दी, शादी से इनकार किया और धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने दलविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!