हरिद्वारः सरकारी भूमि से हटाई गई अवैध मजार, कब्जाधारक ने खुद किया ध्वस्त,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिला प्रशासन ने बुधवार को भगवानपुर तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। ग्राम शहीद वाला ग्रांट में 0.0120 हेक्टेयर (लगभग 1298 वर्ग फुट) सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मजार को हटा दिया गया।

उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उक्त भूमि पर नसीम बानो पत्नी इकबाल हसन, निवासी देहरादून ने बिना किसी वैध अनुमति के मजार का निर्माण कर अतिक्रमण किया था। राजस्व विभाग द्वारा जांच में यह सरकारी भूमि पाई गई तथा कब्जाधारक को विधिवत नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व टीम की मौजूदगी में नसीम बानो ने स्वयं मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!