हरिद्वार: आज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। ऊर्जा निगम मायापुर उपसंस्थान आज रखरखाव एवं मरम्मत कार्य करेगा, जिसके कारण हरिद्वार के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्रों में देवपुरा, विकास कॉलोनी, गोविंदपुरी, नया हरिद्वार, अवधूत मंडल आश्रम, प्रेम नगर आश्रम, शंकर आश्रम, मीना एनक्लेव, आदर्श नगर, मॉडल कॉलोनी, नंद विहार तथा रानीपुर मोड़ शामिल हैं।

बिजली कटौती का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए ऊर्जा निगम ने जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है।

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!