हरिद्वार : बायोसेना हेल्थकेयर कंपनी ने 50 मजदूरों को वापस नौकरी दी

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। देव भूमि इंडस्ट्रियल एरिया पूहाना स्थित बायोसेना हेल्थकेयर प्रा. लि. कंपनी ने मजदूरों के शोषण के खिलाफ चल रहे पीपल्स सोशल एक्शन के दबाव में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने हाल ही में निकाले गए 50 मजदूरों को वापस काम पर रख लिया। यह सफलता पीपल्स यूथ फ्रंट और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (पीपीआईडी) के संयुक्त अभियान का नतीजा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार के नेतृत्व में चल रहा पीपल्स सोशल एक्शन महा जन आंदोलन उत्तराखंड में मजदूर अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दे रहा है। हरिद्वार में अब तक करीब 2000 से अधिक मजदूरों की वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाएं लागू करवाई जा चुकी हैं। सैकड़ों कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई से यह आंदोलन तेजी से फैल रहा है।

इंजीनियर ललित कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालयों पर श्रम विभाग से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। देशभर से मजदूर संपर्क कर रहे हैं। मंगलवार को कंपनी प्रबंधन ने उनके हस्तक्षेप के बाद मजदूरों की मांगें मानते हुए उन्हें बहाल करने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!