मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन हरिद्वार पहुंचे, किया वैदिक हवन पूजन-कल होंगे भाजपा के कार्यक्रम में शामिल, दीपक मौर्य

Listen to this article

खबर पढ़ें, हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे, हरिद्वार। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन रविवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलमालाओं से अभिनंदन के बाद वे वैदिक मोहन आश्रम पहुंचे, जहां वैदिक परंपराओं के अनुसार उन्होंने हवन-पूजन किया और विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की।

आश्रम परिसर में उनके आगमन को लेकर भक्तों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह रहा। पूरी वातावरण में भारतीय संस्कृति की झलक और अध्यात्म का समावेश देखने को मिला।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को पृथ्वीराज सिंह रूपन भाजपा के विशेष कार्यक्रम “एक स्वरूप, एक सपना” में भाग लेंगे। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार, भारत-मॉरीशस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों सहित अनेक विषयों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है। हरिद्वार में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!