गंगनहर में डूब रही युवती को वन गुज्जरों ने बचाया, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, कलियर। थाना क्षेत्र के धनौरी में गंगनहर में बह रही एक युवती को वन गुज्जरों और राहगीरों ने मिलकर बचाया। घटना उस समय हुई जब सत्तार और जफर नामक वन गुज्जरों ने नहर में डूब रही युवती को देखा और तुरंत उसे बाहर निकाला। सूचना मिलते ही धनौरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी विक्रम चौहान और सुरेश चंद ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। युवती की पहचान मंतसा, पुत्री अमीरूद्दीन, निवासी फरीदनगर, दिल्ली के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती नहर में कैसे पहुंची, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!