अलीपुर में दो स्कूल बसों में लगी आग, दो घंटे बाद काबू

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में निजी स्कूलों की पार्किंग में खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई। हवा के चलते आग की लपटें तेजी से फैल गईं और देखते ही देखते एक बस से दूसरी बस भी आग की चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों बसों को भारी नुकसान हुआ। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!