बहादराबाद : धनौरी-सिडकुल मार्ग पर मगरमच्छ की दहशत, सड़क पर निकला विशालकाय मगर, मचा हड़कंप

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। धनौरी-सिडकुल मार्ग स्थित सुमन नगर चौकी के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी गंग नहर में चल रहे सफाई कार्य के दौरान एक बड़ा मगरमच्छ नहर से निकली मिट्टी के ढेर में जा पहुंचा। इससे पहले वह मुख्य सड़क पर सुमन नगर पुलिस चौकी के पास निकल कर आ गया था। लोगों के वाहनों की आवाजों एवं रोशनी से घबराकर मगरमच्छ वापस नहर से निकाली गई मिट्टी पर चढ़ गया।
अचानक सड़क पर मगरमच्छ दिखते ही राहगीरों में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आसपास के लोगों ने दूर से ही मगरमच्छ को देखा और वीडियो बनाए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मिट्टी के ढेर पर बैठे मगरमच्छ पर निगरानी रखी जा रही है ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचाए। वन विभाग की कोशिशें जारी हैं कि मगरमच्छ को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा जाए और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!