गुलदार के बढ़ते खतरे से दहशत में ग्रामीण, खेत में काम करते किसान पर जानलेवा हमला

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। रांघड़वाला गांव में खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान सन्नी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। सन्नी अपने दो साथियों के साथ सुबह खेत में काम कर रहा था कि पीछे से घात लगाए गुलदार ने झपट्टा मारते हुए उसके गर्दन पर पंजे से वार किया। हमले से सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
हालांकि, किस्मत से ट्रैक्टर की तेज आवाज और साथियों के शोर मचाने से गुलदार घबरा गया और खेतों की ओर भाग निकला। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायल सन्नी को तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित सन्नी ने बताया कि हमला इतना अचानक था कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। गुलदार के पंजे सीधे गर्दन पर लगे, जिससे गहरे घाव हो गए।
इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष इमलीखेड़ा मनोज सैनी ने वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाकर गुलदार को पकड़ने की अपील की।
ग्रामीण अब खेतों में काम करने से डर रहे हैं। सवाल उठता है कि आखिर कब तक लोग अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर रहेंगे? वन विभाग इस बढ़ते खतरे पर कब लगाम लगाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!